चंद्रनगर सेक्टर में कांग्रेस की बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को लेकर बैठक।

चंद्रनगर सेक्टर में कांग्रेस की बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को लेकर बैठक।
खबर शेयर करें:

 चंद्रनगर सेक्टर में कांग्रेस की बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को लेकर बैठक।

 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन।


रुद्रप्रयाग। चंद्रनगर सेक्टर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं युवा साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR, बूथ कमेटियों के गठन, वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करना, आम कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देना तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच उठाना है। इस दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव भी लिए गए तथा संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने का आह्वान किया गया।




बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसाईं तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उखीमठ के अध्यक्ष विनोद राणा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर नेगी, प्रधान परमिला देवी, राजपाल भारती, लखपत नेगी, नरेंद्र कंडारी, धनपाल लाल, संतोष रावत, शूरवीर सिंह, जगदीश रावत, महेंद्र रावत, महिपाल नेगी, बलबीर सिंह खत्री, अनिकेत राणा, मदन सिंह, लीला देवी, हिमांशी देवी, नीलम देवी, महिला मंगल दल की किरण देवी, जसदेई देवी, प्रीति देवी, संतोषी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->