पूर्व विधायक मनोज रावत ने कंडारा न्याय पंचायत में कार्यकर्ताओं में भरा जोश।
संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान।
कंडारा/केदारनाथ, 3 जुलाई 2026।
केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत कंडारा न्याय पंचायत के कांग्रेस के दो सेक्टरों के बीएलए-2 एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक क्योंजा में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर कांग्रेस को और सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को पहुँचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण से और मजबूत होगा। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आग्रह किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
पूर्व विधायक मनोज रावत ने सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण रावत तथा उपस्थित सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से केदारनाथ विधानसभा में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।






