पूर्व विधायक मनोज रावत ने सामाजिक कार्यक्रम में की सहभागिता।

पूर्व विधायक मनोज रावत ने सामाजिक कार्यक्रम में की सहभागिता।
खबर शेयर करें:

पूर्व विधायक मनोज रावत ने सामाजिक कार्यक्रम में की सहभागिता।

भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं से की आत्मीय मुलाकात।


ऊखीमठ, 3 जुलाई 2026।

पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने पौडार, चक तरसाली एवं उनियाणा क्षेत्र के  हाल निवासी ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग , ऊखीमठ निवासी श्रीमती मोनिका पंवार एवं श्री दीपक पंवार के सुपुत्र आण्विक के मुंडन संस्कार समारोह में सम्मिलित होकर परिवार को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न जनसरोकारों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक आयोजनों में सहभागिता और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने क्षेत्र के विकास तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->