उत्तराखंड जूनियर माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित।

उत्तराखंड जूनियर माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित।
खबर शेयर करें:

उत्तराखंड जूनियर माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित।

रुद्रप्रयाग के अनुराग जगवाण बने कार्यकारिणी सदस्य।


रुद्रप्रयाग, 3 जुलाई 2026।

उत्तराखंड जूनियर माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन की नई प्रांतीय संगठन कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में जनपद रुद्रप्रयाग के अनुराग जगवाण को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुराग जगवाण की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर जनपद के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, संगठन पदाधिकारियों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी होगी।

प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर अनुराग जगवाण ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->