स्वास्थ्य लाभ के बाद गब्बर सिंह भट्ट से मिले पूर्व विधा

स्वास्थ्य लाभ के बाद गब्बर सिंह भट्ट से मिले पूर्व विधा
खबर शेयर करें:

स्वास्थ्य लाभ के बाद गब्बर सिंह भट्ट से मिले पूर्व विधायक मनोज रावत

कुशलक्षेम पूछकर की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।



केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कांग्रेस के पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष फाटा, श्री गब्बर सिंह भट्ट के खड़िया स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। बताया गया कि पिछले कुछ समय से श्री भट्ट का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, लेकिन अब उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने श्री भट्ट के उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

अपने दौरे के दौरान पूर्व विधायक मनोज रावत ने आसपास के आम लोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनसरोकार के मुद्दों पर संवाद किया। स्थानीय लोगों ने इस आत्मीय मुलाकात की सराहना करते हुए इसे जनसंपर्क और सामाजिक संवेदनशीलता का सकारात्मक उदाहरण बताया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->