तल्ला नागपुर के शोकाकुल परिवारों के बीच पहुँचे पूर्व विधायक मनोज रावत ।

तल्ला नागपुर के शोकाकुल परिवारों के बीच पहुँचे पूर्व विधायक मनोज रावत ।
खबर शेयर करें:

तल्ला नागपुर के शोकाकुल परिवारों के बीच पहुँचे पूर्व विधायक मनोज रावत ।

दो युवाओं के असमय निधन पर जताया गहरा शोक


रुद्रप्रयाग। पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने तल्ला नागपुर क्षेत्र के सन-जाखधार, ग्वास और दानकोट गाँवों का भ्रमण कर हाल ही में अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की तथा उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।


इस दौरान उन्होंने कहा कि "मृत्यु अवश्यंभावी है, इसे कोई टाल नहीं सकता।" उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दो युवाओं का असमय निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। युवाओं का इस प्रकार असमय चले जाना न केवल उनके परिवारों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।


मनोज रावत ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सभी को शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा रहकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।


इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी ,प्रधान तडांग अखिलेश नेगी दीप राणा,एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->