एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा।

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा।
खबर शेयर करें:

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा।

 बिजनौर से आरोपी गिरफ्तार।



श्रीनगर/पौड़ी। फर्जी मार्कशीट और डिग्री के जरिए रोजगार हासिल करने की कोशिश का पौड़ी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम पर तैयार की गईं फर्जी अंकतालिकाएं, कूटरचित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर के परीक्षा नियंत्रक जय सिंह चौहान ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कासिफ कलीम और अन्य व्यक्तियों ने विश्वविद्यालय के नाम, अंकतालिकाओं, डिग्री प्रारूपों, मोहरों और अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर नकली शैक्षणिक दस्तावेज तैयार किए और उन्हें असली बताकर विभिन्न स्थानों पर प्रयोग किया।

शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और पारंपरिक जांच के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार सुरागरसी और सूचना संकलन के बाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बिजनौर के नगीना में दबिश देकर नामजद आरोपी कासिफ कलीम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और बरामद दस्तावेजों के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->