₹8 लाख की बिजली परियोजना सामग्री बरामद। चार आरोपी गिरफ्तार।

₹8 लाख की बिजली परियोजना सामग्री बरामद। चार आरोपी गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

 ₹8 लाख की बिजली परियोजना सामग्री बरामद। चार आरोपी गिरफ्तार।



चमोली जिले की कर्णप्रयाग पुलिस ने बिजली परियोजना से करीब ₹8 लाख की निर्माण सामग्री चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई पूरी सामग्री शत-प्रतिशत बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी (लोडर) वाहन भी जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को टी.एस. पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साइट इंजीनियर नकुल कुमार ने कोतवाली कर्णप्रयाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि आर.डी.एस.एस. परियोजना के तहत नौटी, पुडियाणी और जाख गांवों में बिजली लाइन बदलने के लिए रखी गई लगभग 1100 मीटर पीवीसी (A.B.C.) केबल, 3–4 कुंतल एल्युमीनियम वायर तथा हार्डवेयर सामग्री चोरी हो गई है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन की गतिविधि सामने आने पर पुलिस ने गौचर पुलिस चौकी पर वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से चोरी का पूरा सामान बरामद कर चारों आरोपियों मो. दानिश (23), निवासी महमूनपुर टिगरी, मुरादाबाद चांद मोहम्मद (20), निवासी महमूनपुर टिगरी, मुरादाबाद ,फरमान (30), निवासी सैमरी, संभल,सुएब (23), निवासी शिकारपुर, बुलंदशहर को गिरफ्तार कर छोटा हाथी लोडर वाहन (UP 14 ST 4911),8 बंडल पीवीसी (A.B.C.) केबल,7 बंडल एल्युमीनियम वायर,4 कट्टे हार्डवेयर एसेसरीज बरामद किया गया। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब ₹8 लाख बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-21/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->