बदरीनाथ धाम दान-चढ़ावा घोटाला।

बदरीनाथ धाम दान-चढ़ावा घोटाला।
खबर शेयर करें:

बदरीनाथ धाम दान-चढ़ावा घोटाला।

CM धामी के निर्देश पर 3 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित।

 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट।


देहरादून / चमोली, 07 जुलाई 2026:विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे और चढ़ावे के प्रबंधन में सामने आईं कथित वित्तीय गंभीर अनियमितताओं की शिकायतों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के तुरंत बाद शासन हरकत में आया और मामले की दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए एक हाई-लेवल तीन सदस्यीय जांच समिति का ऐलान कर दिया है। पर्यटन सचिव श्री धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, इस जांच समिति की कमान बेहद वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है। समिति का पूरा ढांचा अध्यक्ष आयुक्त, गढ़वाल मंडल (गढ़वाल कमिश्नर), सदस्य  संदीप तिवारी (प्रबंध निदेशक, एनएचएम - NHM),सदस्य जगत सिंह चौहान (निदेशक - वित्त, कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग)यह उच्चस्तरीय समिति बदरीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान-चढ़ावे से जुड़ी हर एक कथित अनियमितता की परत दर परत विस्तृत जांच करेगी। शासन ने समिति को अपनी जांच आख्या और कड़ी संस्तुतियां प्रस्तुत करने के लिए मात्र 15 दिनों का सख्त समय दिया है।

जांच को पूरी तरह निष्पक्ष और सटीक बनाने के लिए समिति को खुली छूट दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर समिति किसी भी स्तर के अधिकारी, वित्तीय विशेषज्ञ या किसी अन्य संबंधित व्यक्ति का सहयोग और कानूनी परामर्श ले सकेगी।

 समिति न केवल गड़बड़ी की जांच करेगी, बल्कि भविष्य के लिए दान-चढ़ावे के पूरे मैनेजमेंट सिस्टम को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जवाबदेह बनाने के सुझाव भी देगी।

 मंदिर के खजाने और प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों से शासन को अवगत कराया जाएगा।बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष कार्यालय के पीए के निलंबन के बाद शासन के इस कड़े फैसले ने साफ कर दिया है कि आस्था के केंद्र में किसी भी प्रकार की वित्तीय हेराफेरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->