रामनगर के रिसॉर्ट में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

रामनगर के रिसॉर्ट में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।
खबर शेयर करें:

रामनगर के रिसॉर्ट में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

 51 गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू।



रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने एक बड़े और संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश और सटीक रणनीति पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और पुलिस लाइन फोर्स की संयुक्त टीम ने देर रात एक नामी रिसॉर्ट में औचक छापा मारा। इस वीआईपी रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक विधि-विवादित किशोर को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा/संरक्षण में लिया है। पुलिस टीम ने देह व्यापार के इस दलदल से 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू (मुक्त) कराया है, जो नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस को रिसॉर्ट के भीतर गंभीर अनियमितताएं मिलीं। रिसॉर्ट में बिना किसी वैध लाइसेंस के बार चलाया जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी और देसी शराब, लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस अनैतिक व्यापार में होटल के स्टाफ और कर्मचारियों की पूरी मिलीभगत थी। छापे की भनक लगते ही रिसॉर्ट का मुख्य मैनेजर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने फरार मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->