साहिया–क्वानू मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की कार।

साहिया–क्वानू मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की कार।
खबर शेयर करें:

साहिया–क्वानू मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की कार।

 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल।



देहरादून। उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां साहिया–क्वानू मार्ग पर सोमवार को पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


यह दुर्घटना साहिया-क्वानू मार्ग पर कलेथा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच पर्यटक सवार थे। जैसे ही वाहन कलेथा गांव के समीप पहुंचा, अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे गहरी खाई में जा समाई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े।

घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और जिला प्रशासन की टीमें राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खाई गहरी होने के कारण टीम को नीचे उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मलबे से निकाले जाने तक दो पर्यटकों की सांसें थम चुकी थीं। रेस्क्यू टीम ने तुरंत तीनों गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दुर्घटना के कारणों की जांच शुरूपुलिस और स्थानीय प्रशासन अब इस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुट गया है। प्राथमिक अंदेशा जताया जा रहा है कि पहाड़ी मार्ग के तीखे मोड़ पर रफ्तार तेज होने या तकनीकी खराबी के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा होगा। मृतकों और घायलों के परिवारों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->