गोपेश्वर को जाम से मिलेगी मुक्ति, जिला प्रशासन ने शुरू की कवायद।

गोपेश्वर को जाम से मिलेगी मुक्ति, जिला प्रशासन ने शुरू की कवायद।
खबर शेयर करें:

गोपेश्वर को जाम से मिलेगी मुक्ति, जिला प्रशासन ने शुरू की कवायद। 

पार्किंग निर्माण के लिए 4 संभावित स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण।



चमोली/गोपेश्वर: नगर गोपेश्वर में लगातार बढ़ते यातायात के दबाव और रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से अब आम जनता को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। जिला प्रशासन ने इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर धरातल पर अपनी कवायद तेज कर दी है। शासन से मिले कड़े निर्देशों के क्रम में, गुरुवार को प्रशासन की एक उच्च स्तरीय टीम ने नगर के भीतर प्रस्तावित पार्किंग निर्माण के लिए चार अलग-अलग संभावित स्थलों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।

अपर जिलाधिकारी (ADM) श्री विवेक प्रकाश के नेतृत्व में निकली प्रशासनिक टीम ने गोपेश्वर नगर के मुख्य और संवेदनशील पॉइंटों का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने निम्नलिखित चार संभावित स्थानों का स्थलीय परीक्षण किया,बस अड्डा क्षेत्र,हॉस्पिटल गेट के समीप,कर्णप्रयाग टैक्सी स्टैंड, जीरो बेंड (बीएसएनएल कॉलोनी के निकट) भूमि की उपलब्धता और भौगोलिक स्थिति को परखा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक चयनित स्थल की भौगोलिक स्थिति, वहाँ यातायात की तात्कालिक और भविष्य की आवश्यकता, सरकारी भूमि की उपलब्धता और पार्किंग निर्माण से जुड़ी तकनीकी जरूरतों का बारीकी से मूल्यांकन किया। अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य ऐसे स्थानों का चयन करना है, जहाँ पार्किंग बनने से नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुगम हो सके और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी जाम की समस्या से न जूझना पड़े।

इस महत्वपूर्ण स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के साथ उप जिलाधिकारी (SDM) राजकुमार पांडेय, नगर पालिका गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी (EO) अनिल पंत सहित विभिन्न विभागों के अन्य संबंधित अधिकारी और तकनीकी टीम मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि इन स्थलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी, ताकि पार्किंग का निर्माण कार्य समय पर अमलीजामा पहन सके।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->