घटनास्थल पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा।

घटनास्थल पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा।
खबर शेयर करें:

घटनास्थल पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा।

3 श्रमिकों की तलाश जारी।



पीपलकोटी। मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी घटनास्थल पर पहुंचे और टनल के भीतर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया।

सांसद बलूनी ने मौके पर मौजूद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा बचाव कार्य में जुटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टनल के भीतर फंसे तीन श्रमिकों की तलाश अभी भी जारी है। बचाव दल मलबे और पानी के बीच श्रमिकों तक पहुंचने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। टनल में जमा पानी को सक्शन पंपों के जरिए तेजी से बाहर निकाला जा रहा है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा सके।

हादसे के बाद से प्रशासन और बचाव एजेंसियां मौके पर डटी हुई हैं। अब पूरे अभियान का फोकस टनल में फंसे तीनों श्रमिकों तक सुरक्षित पहुंचने और उन्हें बाहर निकालने पर है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->