छात्र समस्याओं पर चुप्पी, प्राचार्य से मुलाकात पर पहरा! गोपेश्वर कॉलेज में NSUI का जोरदार विरोध

छात्र समस्याओं पर चुप्पी, प्राचार्य से मुलाकात पर पहरा! गोपेश्वर कॉलेज में NSUI का जोरदार विरोध
खबर शेयर करें:

छात्र समस्याओं पर चुप्पी, प्राचार्य से मुलाकात पर पहरा! गोपेश्वर कॉलेज में NSUI का जोरदार विरोध

प्राचार्य से नहीं मिलने दिया तो भड़के NSUI कार्यकर्ता, छात्रों की समस्याओं को लेकर कॉलेज में जताया आक्रोश।



गोपेश्वर। गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मुलाकात करने पहुंचे NSUI के छात्र पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जब प्राचार्य से मिलने नहीं दिया गया तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।

NSUI छात्र पदाधिकारियों का कहना है कि वे महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य से वार्ता करना चाहते थे, ताकि समस्याओं का समाधान कराया जा सके। लेकिन उन्हें प्राचार्य से मुलाकात करने की अनुमति नहीं दी गई।

इससे नाराज छात्र एवं NSUI पदाधिकारी कॉलेज परिसर में आक्रोश जताने लगे। उन्होंने कहा कि जब छात्रों की समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारी से ही मुलाकात नहीं हो सकती तो समस्याओं का समाधान कैसे होगा।

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके समाधान के लिए तत्काल पहल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और प्रतिनिधिमंडल को वार्ता का अवसर नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

घटना के बाद महाविद्यालय परिसर में कुछ समय तक छात्र आक्रोश का माहौल बना रहा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->