पेट्रोल-डीजल महंगा, ऊपर से सड़कों का ये हाल! गड्ढों में तब्दील तिलवाड़ा-कुमड़ी मुसाढ़ूंग मोटर मार्ग पर सरकार के दावों की खुली पोल।

पेट्रोल-डीजल महंगा, ऊपर से सड़कों का ये हाल! गड्ढों में तब्दील तिलवाड़ा-कुमड़ी मुसाढ़ूंग मोटर मार्ग पर सरकार के दावों की खुली पोल।
खबर शेयर करें:

पेट्रोल-डीजल महंगा, ऊपर से सड़कों का ये हाल! गड्ढों में तब्दील तिलवाड़ा-कुमड़ी मुसाढ़ूंग मोटर मार्ग पर सरकार के दावों की खुली पोल।



**रुद्रप्रयाग।** पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से पहले ही आम जनता परेशान है, वहीं खराब सड़क व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। तिलवाड़ा से कुमड़ी-मुसाढ़ूंग मोटर मार्ग की बदहाल तस्वीरें सड़क व्यवस्था के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

सरकार की ओर से सड़कों को **गड्ढामुक्त बनाने के दावे** किए जाते हैं, लेकिन इस मार्ग की स्थिति देखकर सवाल उठता है कि आखिर ये दावे जमीन पर कितने सच हैं? सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आए दिन वाहनों को नुकसान होने का खतरा बना रहता है।

सबसे ज्यादा परेशानी उन **स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों** को उठानी पड़ रही है, जिन्हें इसी बदहाल सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

जनता का सवाल साफ है—**जब सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे हो रहे हैं तो तिलवाड़ा-कुमड़ी मुसाढ़ूंग मार्ग की सुध आखिर कौन लेगा?** क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार विभाग और सरकार जागेगी?

महंगे पेट्रोल-डीजल का बोझ जनता पहले ही झेल रही है और ऊपर से खराब सड़कें वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त भार डाल रही हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग की जल्द मरम्मत और जिम्मेदार विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग की है।

**सरकार के ‘गड्ढामुक्त सड़क’ के दावे और सड़क की जमीनी हकीकत के बीच आखिर इतना बड़ा अंतर क्यों है—यह सवाल अब जनता के बीच लगातार उठ रहा है।**

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->