सोनप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 49 बोतल बरामद।

सोनप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 49 बोतल बरामद।
खबर शेयर करें:

सोनप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 49 बोतल बरामद।

चेकिंग के दौरान 5 हाफ और 44 पव्वों के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज।


रुद्रप्रयाग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 हाफ और 44 पव्वे शराब बरामद किए हैं।

 जनपदभर में नशा मुक्ति एवं अपराध रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की।

पुलिस ने आशीष कुमार (32 वर्ष) पुत्र शिव लाल, निवासी ग्राम तालजमण, बड़ेथ, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 5 हाफ और 44 पव्वे शराब बरामद किए गए।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कोतवाली सोनप्रयाग में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

#इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई**

अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में **उपनिरीक्षक हर्ष मोहन** और **आरक्षी राकेश कोहली** शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->