नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिन में काटने की घटनाओं से दहशत; प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू और वैक्सीनेशन अभियान।

नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिन में काटने की घटनाओं से दहशत; प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू और वैक्सीनेशन अभियान।
खबर शेयर करें:

नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिन में काटने की घटनाओं से दहशत; प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू और वैक्सीनेशन अभियान।



**चमोली, 20 अगस्त।** नारायणबगड़ क्षेत्र में पिछले दो दिनों से आवारा एवं संदिग्ध रूप से आक्रामक कुत्तों के आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को काटे जाने की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। आमजन और पशुधन की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में रेस्क्यू, वैक्सीनेशन और निगरानी अभियान तेज कर दिया है।

जिलाधिकारी **गौरव कुमार** के निर्देश पर पशुपालन, राजस्व, वन, पुलिस, जिला पंचायत और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमें नारायणबगड़ में तैनात की गई हैं। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे संदिग्ध एवं आक्रामक कुत्तों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विशेषज्ञ डॉग कैचर टीम को भी मौके पर लगाया गया है।

प्रशासन के अनुसार, अब तक **20 से अधिक आवारा कुत्तों को एआरवी वैक्सीन** लगाया जा चुका है। वहीं, पशुपालन विभाग की टीमें प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर संभावित रूप से प्रभावित पशुओं की पहचान और वैक्सीनेशन कर रही हैं। पशुधन को संक्रमण से बचाने के लिए गायों को भी एआरवी वैक्सीन लगाया जा रहा है।

दो वैक्सीनेशन एवं राहत शिविर शुरू

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी **डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट** के अनुसार नारायणबगड़ और आसपास के क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की ओर से **दो वैक्सीनेशन एवं राहत शिविर** संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय टीमें शिविरों के साथ-साथ घर-घर जाकर संभावित रूप से प्रभावित पशुओं की जांच, वैक्सीनेशन और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

कुत्तों के संक्रमित या और अधिक आक्रामक होने की आशंका को देखते हुए बाजार क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। तहसील प्रशासन, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर स्थिति पर नजर रख रही हैं।

बच्चों को कुत्तों से दूर रखने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध या आक्रामक व्यवहार करने वाले कुत्तों के नजदीक न जाएं और बच्चों को भी उनसे दूर रखें। किसी कुत्ते के संदिग्ध व्यवहार या काटने की घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा संबंधित विभाग को देने को कहा गया है।

नारायणबगड़ में लगातार सामने आ रही कुत्तों के हमले की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब प्रशासन के सामने चुनौती इन आक्रामक कुत्तों को जल्द नियंत्रित कर क्षेत्र में आमजन के बीच पैदा हुई दहशत को खत्म करने की है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->