72 पव्वे और 23 हाफ के साथ एक गिरफ्तार; दूसरा अंधेरे में फरार।
**रुद्रप्रयाग।** अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से **72 पव्वे और 23 हाफ अवैध शराब** बरामद की है। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। पुलिस को देखकर दोनों में से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कट्टे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान **राकेश आगरी पुत्र तोता लाल आगरी, निवासी ग्राम चापड़, जनपद रुद्रप्रयाग** के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ **आबकारी अधिनियम** के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
वहीं फरार अभियुक्त की पहचान **महेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम उतर्सू डुंगरी, जनपद रुद्रप्रयाग** के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
#


