ऊखीमठ ब्लॉक के रांसी निवासी हरेंद्र खोयाल का असमय निधन, पूर्व विधायक मनोज रावत ने जताया दुःख ,क्षेत्र में शोक की लहर।

ऊखीमठ ब्लॉक के रांशी निवासी हरेंद्र खोयाल का असमय निधन, पूर्व विधायक मनोज रावत ने जताया दुःख ,क्षेत्र में शोक की लहर।
खबर शेयर करें:

ऊखीमठ ब्लॉक के रांसी निवासी हरेंद्र खोयाल का असमय निधन, पूर्व विधायक मनोज रावत ने जताया दुःख ,क्षेत्र में शोक की लहर।


सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण लोकप्रिय थे खोयाल जी; 

ऊखीमठ विकासखण्ड ऊखीमठ के रांसी गांव के निवासी  हरेंद्र खोयाल जी के असमय और आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विचलित करने वाला है। बुधवार को उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र और निकटवर्ती गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

हरेंद्र खोयाल ने अपने सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण स्थानीय समुदाय और परिचितों के हृदय में एक विशेष स्थान बना लिया था। वे हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनका इस तरह अचानक चले जाना हम सबके लिए एक अपूरणीय और व्यक्तिगत क्षति है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने उनके निधन पर केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और उन्हें।भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि हरेंद्र अपने सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव से सभी के हृदय में एक विशेष स्थान बनाया था। उनका जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->