मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को किया 24 घंटे में गिरफ्तारी।
पोखरी। महिला अपराध के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली।
पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना पोखरी में तहरीर देकर अपनी मूक-बधिर ननद के साथ ग्राम सांकरी निवासी संजय उर्फ सन्तू पुत्र धर्मपाल (34) पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही थाना पोखरी में मुकदमा अपराध संख्या 09/2026 के तहत धारा 64(2)(ट)(झ) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।।
थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की गई।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य संकलित किए। वहीं पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की तत्परता के चलते आरोपी संजय उर्फ सन्तू को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।


