50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल।

50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल।
खबर शेयर करें:

50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल।

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।



**चकराता।** चकराता क्षेत्र में लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब **50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी**, जिससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

**SI जयपाल सिंह** के नेतृत्व में SDRF चकराता टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई की गहराई और दुर्गम परिस्थितियों के बीच जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए कार में फंसे सभी **पांच घायलों—तीन पुरुष और दो महिलाओं—को सुरक्षित बाहर निकाला।**

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। SDRF और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हादसे में फंसे लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->