सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान के पति डॉ. कैलाश पुष्पवान का निधन।
आकस्मिक निधन से केदारघाटी में शोक की लहर, क्षेत्रवासियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
**रुद्रप्रयाग।** केदारघाटी क्षेत्र के लिए शुक्रवार, 28 अगस्त का दिन बेहद दुखद रहा। जिला पंचायत सदस्य परकंडी **प्रीति पुष्पवान** के पति **डॉ. कैलाश पुष्पवान** का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. कैलाश पुष्पवान के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही उनके परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डॉ. कैलाश पुष्पवान के निधन से केदारघाटी ने एक परिचित और मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
क्षेत्रवासियों ने दिवंगत डॉ. कैलाश पुष्पवान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


