गोपेश्वर में आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, 2027 में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान।

गोपेश्वर में आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, 2027 में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान।
खबर शेयर करें:

गोपेश्वर में आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, 2027 में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान।


गोपेश्वर। आम आदमी पार्टी संगठन चमोली द्वारा आज गोपेश्वर में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर व्यापक मंथन किया गया।

कार्यक्रम में गढ़वाल लोकसभा की सह-प्रभारी किरण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देव सिंह फोनिया ने की, जबकि बद्रीनाथ विधानसभा अध्यक्ष भवान सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर भट्ट ने किया।

सम्मेलन में युवा, महिला एवं संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान अनूप सिंह रावत, खुशनजाम, सुदर्शन सिंह कंडारी, प्रदीप सकलानी, प्रभात राणा, नर्मदा, मीणा और रुचि देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में सह-प्रभारी किरण शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में सभी 70 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->