अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी में एक तस्कर गिरफ्तार किया, गया जब कि दूसरा कार छोड़कर भागा ।

अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी में एक तस्कर गिरफ्तार किया, गया जब कि दूसरा कार छोड़कर भागा ।
खबर शेयर करें:

अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी में एक तस्कर गिरफ्तार किया, गया जब कि दूसरा कार छोड़कर भागा ।

पुलिस ने होटल में अवैध शराब बेच रहे आरोपी को दबोचा, कार से 276 पव्वे बरामद ।



अल्मोड़ा: 24 मई 2026:अल्मोड़ा जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार लगातार जारी है  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अल्मोड़ा की ड्रग्स और अवैध नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है  ।

अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर थाना भतरौजखान पुलिस ने क्षेत्र में औचक चेकिंग अभियान चलाया , इस दौरान एक होटल के भीतर अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया , पुलिस ने मौके से अवैध शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

 नशे के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई , पुलिस टीम जब क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई , कार के भीतर से 06 पेटियों में भरी कुल 276 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई । हालांकि, पुलिस टीम को देखकर आरोपी तस्कर मौके पर ही कार छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा , पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है , 

अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के नशे के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा ।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->