सोनप्रयाग में पुलिस ने 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

सोनप्रयाग में पुलिस ने 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

 सोनप्रयाग  में पुलिस ने 1.08 किलोग्राम चरस के साथ  एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार।


केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस  ने चारधाम यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी और अपराध की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने गौरीकुण्ड क्षेत्र से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.080 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹2.16 लाख रुपये (दो लाख सोलह हजार रुपये)  है।  

 पुलिस टीम गौरीकुण्ड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों  की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति के कब्जे से चरस ​01 अदद मोबाइल फोन (Infinix कंपनी, जिसमें भारतीय व नेपाली सिम कार्ड सक्रिय थे) व ₹ 6,070 भारतीय रुपये तथा 450 नेपाली रुपये बरामद हुए। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आया था और यहां यात्रा मार्ग पर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। 

​अभियुक्त हस्त बहादुर शाही (उम्र 37 वर्ष), पुत्र लोक बहादुर शाही, निवासी: गांव पालिका रास्कोट (वार्ड नं. 5), जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल हाल गौरीकुण्ड। के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 19/2027 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->