नदी के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को SDRF ने मौत के मुंह से निकाला।

नदी के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को SDRF ने मौत के मुंह से निकाला।
खबर शेयर करें:

नदी के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को SDRF ने मौत के मुंह से निकाला।


हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आए दो युवकों के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के जवान देवदूत बनकर आए। SDRF की टीम ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। 

जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी शत्रुघ्न निवास (पुत्र श्री संतोष कुमार) गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बहने लगे और हाथी पुल के नीचे लगी सुरक्षा जंजीरों में फंस गए। घाट पर तैनात SDRF की टीम ने बिना वक्त गंवाए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और उफनती नदी के बीच से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस रेस्क्यू अभियान के दौरान ही एक दूसरा युवक भी अचानक नदी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे भी डूबने से बचा लिया। SDRF की सूझबूझ और फुर्ती के कारण दोनों युवकों को नई जिंदगी मिली है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->