भ्यूंडार घाटी में गूंजे श्रद्धा के जयकारे, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले

भ्यूंडार घाटी में गूंजे श्रद्धा के जयकारे, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले
खबर शेयर करें:

 भ्यूंडार घाटी में गूंजे श्रद्धा के जयकारे, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले।


उच्च हिमालयी भ्यूंडार घाटी में स्थित पौराणिक तीर्थ लोकपाल लक्ष्मण मन्दिर के कपाट आज 22 मई को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में प्रातः 11 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।  

शेषनाग के अवतार एवं लोकपाल घाटी के आराध्य देव भगवान लक्ष्मण को समर्पित यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। कपाट खुलने के साथ ही अब श्रद्धालु आगामी लगभग चार माह तक भगवान लक्ष्मण के दिव्य दर्शन कर सकेंगे।

समुद्रतल से लगभग 15,225 फीट की ऊंचाई पर दंडी पुष्कर्णी सरोवर के समीप स्थित यह पवित्र धाम प्राकृतिक सौंदर्य, अध्यात्म और हिमालयी संस्कृति का अद्भुत संगम माना जाता है। श्रद्धालुओं में कपाट खुलने को लेकर भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->