केदारनाथ में भक्तों के दान से वीआईपी आतिथ्य?

केदारनाथ में भक्तों के दान से वीआईपी आतिथ्य?
खबर शेयर करें:

केदारनाथ में भक्तों के दान से वीआईपी आतिथ्य? 


आर टी आई  दस्तावेज़ों ने भाजपा को घेरा

विधायक आशा नौटियाल पर उठे गंभीर सवाल।

देहरादून/केदारनाथ। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था और दान के उपयोग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। RTI से प्राप्त दस्तावेज़ों में सामने आया है कि मंदिर समिति के संसाधनों और धन से भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के रहने, खाने और आतिथ्य की व्यवस्था की गई।

मामले में पहले मंत्री गणेश जोशी की बेटी का नाम सामने आया था, और अब केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल  का नाम भी दस्तावेज़ों में दर्ज होने से मामला और गंभीर हो गया है।

यह विवाद इसलिए और बड़ा माना जा रहा है क्योंकि विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण और दौरों के लिए पहले से वेतन, यात्रा भत्ता और सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में यदि मंदिर समिति—जिसकी आय श्रद्धालुओं के दान से होती है—के संसाधनों का उपयोग जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य पर किया गया, तो यह सिर्फ आर्थिक अनियमितता नहीं बल्कि भक्तों की आस्था के साथ सीधा विश्वासघात माना जाएगा।

विपक्षी पार्टियों को इस मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ बैठे-बिठाए बड़ा राजनीतिक मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस का कहना है कि जो भाजपा धर्म और सनातन की राजनीति करती है, वही भक्तों के चढ़ावे का उपयोग अपने नेताओं की सुविधाओं पर कर रही है।

अब जनता और श्रद्धालुओं का सीधा सवाल है—क्या बाबा केदारनाथ के नाम पर चढ़ाया गया दान वी आई पी  सुविधा के लिए है, या धर्मस्थल और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए?

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->