बद्रीनाथ धाम के पास कंचन गंगा के ऊपर टूटा ग्लेशियर, टला बड़ा हादसा, सभी श्रद्धालु सुरक्षित।

बद्रीनाथ धाम के पास कंचन गंगा के ऊपर टूटा ग्लेशियर, टला बड़ा हादसा, सभी श्रद्धालु सुरक्षित।
खबर शेयर करें:

 बद्रीनाथ धाम के पास कंचन गंगा के ऊपर टूटा ग्लेशियर, टला बड़ा हादसा, सभी श्रद्धालु सुरक्षित।


चमोली/बद्रीनाथ धाम:उत्तराखंड में चमोली जिले के प्रसिद्ध सीमांत क्षेत्र और बद्रीनाथ धाम के पास कंचन गंगा के ऊपरी हिस्से में आज एक ग्लेशियर टूटकर गिर गया। ग्लेशियर टूटने की इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। 


राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सभी श्रद्धालु और स्थानीय लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।


  ग्लेशियर टूटने की घटना मुख्य बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) के पास कंचन गंगा क्षेत्र के ऊपरी पहाड़ी हिस्से में हुई। घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। अधिकारियों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ग्लेशियर का हिस्सा नदी या उसके ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र तक ही सीमित रहा, जिससे यात्रा मार्ग या आसपास की आबादी को कोई क्षति नहीं पहुंची है।

 पहाड़ों में बदलते मौसम और ग्लेशियरों के खिसकने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने बद्रीनाथ धाम आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की अपडेट लेते रहें और पहाड़ी रास्तों पर चलते समय विशेष सावधानी बरतें। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->