केदारनाथ यात्रा मार्ग में 70 बोतल शराब के साथ 4 गिरफ्तार।
रुद्रप्रयाग, 11 जून 2026। केदारनाथ यात्रा के दौरान अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सोनप्रयाग पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 70 बोतल मैकडॉवेल शराब बरामद करते हुए चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस और एसओजी द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं संग्रहण करते पाए गए चार आरोपियों कमल बहादुर बम पुत्र मतराज बम, निवासी ग्राम पताला, जिला कालिकोट, नेपाल, हाल पता- वीरेन्द्र का डेरा, लाल बाजार, सोनप्रयाग, उम्र 26 वर्ष, गोहड तिरुबा पुत्र जैदे राईलोशा, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष, अधिराज रोकाया पुत्र कर्मसि रोकाया, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष, असल बदुवाल पुत्र वीर भद्र बदुवाल, निवासी ग्राम छामोनाथ रारा, जिला मुगु नेपाल, हाल पता- बद्री का डेरा, लाल बाजार, सोनप्रयाग, उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।


