4 निहंग यात्री गिरफ्तार, 3 भेजे गए जेल।

4 निहंग यात्री गिरफ्तार, 3 भेजे गए जेल।
खबर शेयर करें:

4 निहंग यात्री गिरफ्तार, 3 भेजे गए जेल।

तलवारें और मोटरसाइकिलें बरामद।




कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के पास स्थानीय व्यापारियों और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों के बीच हुए विवाद में धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में चमोली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में चार स्थानीय लोग घायल हुए थे।

पुलिस के अनुसार, 16 जून को मामूली कहासुनी के बाद चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारियों एवं बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर तलवारों और कृपाणों से हमला कर दिया। पीड़ित गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन कृपाण और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। चौथे आरोपी को बुधवार को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर एक तलवार भी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में जसनप्रीत सिंह, अजय सिंह, सतविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह (उपचाराधीन) शामिल हैं। न्यायालय में पेशी के बाद तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया, जबकि घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीबीपी और पीएसी की एक-एक कंपनी तैनात की गई है। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा स्वयं कर्णप्रयाग में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->