₹4.62 लाख की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार।
हरिद्वार: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पिरान कलियर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तस्कर के पास से कुल 18.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹4,62,000 आंकी जा रही है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जल्द पैसा कमाने और नशे की लत को पूरा करने के लिए इस अवैध धंधे में उतरा था। वह क्षेत्र के युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें नशा सप्लाई करता था।


