नौकरी से हटाए जाने से नाराज पूर्व तहसील कर्मी चढ़ा BSNL टावर पर, मचा हड़कंप।

नौकरी से हटाए जाने से नाराज पूर्व तहसील कर्मी चढ़ा BSNL टावर पर, मचा हड़कंप।
खबर शेयर करें:

नौकरी से हटाए जाने से नाराज पूर्व तहसील कर्मी चढ़ा BSNL टावर पर, मचा हड़कंप।



नई टिहरी। नौकरी से अचानक हटाए जाने और न्याय न मिलने से आहत एक पूर्व तहसील कर्मी सोमवार को नई टिहरी स्थित बीएसएनएल (BSNL) टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम भांगला निवासी नरोत्तम प्रसाद गैरोला सोमवार को अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार पहुंचे थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने आक्रोश और निराशा में यह आत्मघाती कदम उठाया। नरोत्तम का आरोप है कि वह वर्ष 2017 से 2024 तक उपनल (UPNL) के माध्यम से तहसील घनसाली के उप निबंधक कार्यालय में लिपिक (क्लर्क) के पद पर तैनात थे। लेकिन उन्हें बिना किसी वैध कारण के नौकरी से सेवामुक्त कर दिया गया।

पीड़ित का कहना है कि नौकरी से हटाए जाने के बाद उन्होंने बहाली के लिए अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई। लंबे समय तक भटकने और हर जगह से निराशा हाथ लगने के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। सोमवार को जनता दरबार में भी कोई ठोस आश्वासन न मिलने से आहत होकर उन्होंने टावर पर चढ़ने का फैसला किया।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से युवक से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी उसे समझाने और न्याय का भरोसा देकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशों में जुटे हैं। सुरक्षा के लिहाज से टावर के नीचे जाल बिछाया गया है और फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->