कोठगी में महिला रामलीला का शानदार आयोजन।
अशोक वाटिका के मंचन ने मोहा मन।
कांग्रेस नेताओं ने की शिरकत।
रुद्रप्रयाग। जनपद के ग्राम कोठगी में आयोजित महिला रामलीला में रविवार को 'अशोक वाटिका' प्रसंग का बेहद सुंदर और भावपूर्ण मंचन किया गया। योग समिति द्वारा आयोजित इस विशेष रामलीला में मुख्य अतिथि प्रदीप थपलियाल क्षेत्र के कई वरिष्ठ सामाजिक और राजनीतिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और महिला कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की।महिलाओं की प्रतिभा को मिला बेहतरीन मंचधार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादाओं को संजोए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस महिला रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंचे। मंचन के दौरान महिला कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से अशोक वाटिका के दृश्य को जीवंत कर दिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा कि महिलाओं के लिए अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का यह एक अत्यंत सराहनीय और बेहतरीन मंच है।
कार्यक्रम में विधानसभा 2022 के प्रत्याशी श्री प्रदीप थपलियाल (मुख्य अतिथि), पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,विधानसभा प्रभारी श्री अजय किशोर भंडारी और हाल ही में सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हुए श्री सुरेंद्र सिंह जग्गी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। इनके अलावा श्री सुमित रौथान, श्री नीरज रावत, श्री विक्रम भंडारी और ताजावर भारती भी इस गरिमामई आयोजन के गवाह बने।
इस सफल और भव्य आयोजन के लिए श्रीमती लक्ष्मी शाह, श्री सज्जन सिंह गुसांई और योग समिति के सभी सम्मानित सदस्यों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित अतिथियों ने रामलीला के सफल संचालन के लिए पूरी समिति और महिला पात्रों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।




