गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव पशुलोक बैराज से बरामद।

गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव पशुलोक बैराज से बरामद।
खबर शेयर करें:

गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव पशुलोक बैराज से बरामद।



ऋषिकेश, 19 जून। गंगा नदी में अलग-अलग स्थानों पर डूबे तीन लापता व्यक्तियों की तलाश में चलाए जा रहे राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के सघन सर्च अभियान के दौरान पशुलोक बैराज के चैनल से तीन शव बरामद किए हैं।

अभियान के दौरान SDRF टीम को पशुलोक बैराज के चैनल में तीन शव दिखाई दिए। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैराज की चैन मशीन की सहायता से सभी शवों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिए गए।

शिनाख्त के बाद मृतकों की पहचान शैलेंद्र महावर (30 वर्ष), निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, शौर्य नागर (20 वर्ष), निवासी गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश तथा मनीष आर्य, निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई। तीनों अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी में डूबकर लापता हो गए थे।

स्थानीय पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->