किले के अंदर सौतन पर बरसाईं गोलियां।

किले के अंदर सौतन पर बरसाईं गोलियां।
खबर शेयर करें:

 किले के अंदर सौतन पर बरसाईं गोलियां।

बीजेपी विधायक के भतीजे की पत्नी घायल।


सतना (मध्य प्रदेश):मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी (किले) में लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद अचानक खूनी जंग में तब्दील हो गया। राजपरिवार के सदस्य और नागौद से बीजेपी विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा के घर में उनकी दोनों पत्नियों के बीच जमकर विवाद हुआ। बहस इतनी बढ़ी कि एक पत्नी ने .22 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दूसरी पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

स्थानीय पुलिस और NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, रूपेंद्र सिंह की पत्नियों (योगिता सिंह और सुनीता सिंह) के बीच काफी समय से तनातनी चल रही था। दो दिन पहले योगिता सिंह अपने भाइयों और बेटे के साथ विवाद सुलझाने के लिए परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। गुरुवार को बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान सुनीता सिंह परिहार ने आपा खो दिया और लाइसेंसी बंदूक निकालकर करीब 9 राउंड फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए योगिता सिंह जब अंदर भागकर छिपने की कोशिश कर रही थीं, तब खिड़की से उन पर गोली चलाई गई, जो सीधे उनके पेट में जा लगी। 

गोली लगने से लहूलुहान हुईं योगिता सिंह को तुरंत सतना के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रीवा के विंध्या मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनके पेट से गोली निकाल दी है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी महिला सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद घायल योगिता सिंह की मां नरेंद्र कुमारी ने स्थानीय मीडिया के सामने अपने दामाद रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि जब उनकी बेटी जान बचाने के लिए अंदर जा रही थी, तो उसके पति ने उसे धक्का दिया और यह पूरी वारदात पति की मूक सहमति से हुई है। उन्होंने पुलिस पर केवल एक पक्ष पर कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए किले और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर हर एंगल से जांच कर रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->