खाई में गिरी कार, 2 घायल।
टिहरी गढ़वाल। जनपद के घनसाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में टिहरी पुलिस, होमगार्ड के जवान और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चार घायलों को समय रहते बचा लिया। सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
घुत्तू क्षेत्र में एक मारुति एस्प्रेसो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50-60 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली घनसाली के घुत्तू क्षेत्र में तैनात होमगार्ड जवान संदीप सेमवाल बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गम खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने वाहन में फंसे दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इस हादसे में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को सामान्य चोटें लगी हैं।


