बाइक फिसलने से 2 घायल।
थाना घनसाली क्षेत्र के अंतर्गत चमियाला रोड पर हुई। चंबा से घनसाली की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक अचानक सड़क पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। दोनों घायल युवक ऊधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बेलेश्वर अस्पताल, घनसाली पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की गंभीर स्थिति (एक के सिर पर चोट) को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।


