एनएसजी के जवान राहुल सिंह जग्गी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर।

एनएसजी के जवान राहुल सिंह जग्गी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर।
खबर शेयर करें:

एनएसजी के जवान राहुल सिंह जग्गी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर।


सजी के जवान राहुल सिंह जग्गी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर।

हरिद्वार/पौड़ी। दशज्यूला क्षेत्र के ग्राम जग्गी काण्डई निवासी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में तैनात वीर जवान राहुल सिंह जग्गी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। रविवार को कनखल, हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ संपन्न हुआ, जहां परिजनों, जनप्रतिनिधियों, सैन्य अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।


राहुल सिंह जग्गी UNIT 29 SCG में तैनात थे तथा पूर्व में 12 गढ़वाल राइफल्स से जुड़े रहे थे। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को अंतिम विदाई देते समय माहौल बेहद भावुक हो गया। सैन्य जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि राहुल सिंह जग्गी ने राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

विभिन्न जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्रवासियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि संदेशों में कहा गया कि उत्तराखंड ने एक वीर सपूत को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

"अमर शहीद राहुल जग्गी अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों के बीच वीर जवान को अंतिम विदाई दी गई

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->