हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण को बड़ा कदम, नंदा देवी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन रवाना।

हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण को बड़ा कदम, नंदा देवी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन रवाना।
खबर शेयर करें:

हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण को बड़ा कदम, नंदा देवी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन रवाना।


चमोली, 07 जून 2026। हिमालयी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को ज्योतिर्मठ स्थित वन विश्राम भवन से "नंदा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान वन प्रभाग, जोशीमठ द्वारा आयोजित यह अभियान हिमालयी क्षेत्र की दुर्लभ वनस्पतियों, वन्यजीवों और पारिस्थितिक तंत्रों के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, संरक्षण तथा दीर्घकालिक मॉनिटरिंग के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इससे भविष्य की संरक्षण रणनीतियों को वैज्ञानिक आधार मिल सकेगा।

इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि नंदा देवी क्षेत्र हिमालयी जैव विविधता का अनमोल प्राकृतिक खजाना है, जो अनेक दुर्लभ प्रजातियों और संवेदनशील पारिस्थितिक तंत्रों का महत्वपूर्ण आवास है। उन्होंने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक अभियान जैव विविधता संरक्षण के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रभावों को समझने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अभियान में शामिल वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका शोध कार्य हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा।

वन मंत्री ने वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी. एस. रावत के योगदान की भी सराहना की और कहा कि उनका अनुभव युवा वैज्ञानिकों और वन अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस अभियान का आयोजन प्रत्येक पांच वर्ष में किया जाए, जिससे अधिक से अधिक वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस पहल से जुड़ सकें।

कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक एवं प्रमुख वन्यजीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्र ने भी अभियान दल का उत्साहवर्धन करते हुए सफल और सुरक्षित अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक अध्ययन प्रदेश की जैव विविधता संरक्षण रणनीति को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होंगे।

इस दौरान अभियान में शामिल विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. विवेक पाण्डेय, वन संरक्षक पंकज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, आईटीबीपी महानिरीक्षक अखिलेश रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वैज्ञानिक, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->