राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में किया फल वितरण।

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में किया फल वितरण।
खबर शेयर करें:

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में किया फल वितरण।

 सेवा कार्यों से मनाया जन्मदिन।


गोपेश्वर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी  के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस चमोली द्वारा वृद्धाश्रम गोपेश्वर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष सूर्य पुरोहित ने किया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनकी समस्याओं और अनुभवों को भी सुना तथा समाज में सेवा, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं के महत्व पर जोर दिया।

युवा कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष सूर्य पुरोहित ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद, असहाय और बुजुर्ग वर्ग की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सूर्य पुरोहित ने कहा कि युवा कांग्रेस भविष्य में भी समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम में नितिन नेगी, सुमित बिष्ट, मनमोहन रावत, सौरभ सहित युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->