नैनबाग के पास खाई में गिरी पिकअप, दो घायल।

नैनबाग के पास खाई में गिरी पिकअप, दो घायल।
खबर शेयर करें:

नैनबाग के पास खाई में गिरी पिकअप, दो  घायल।



नैनबाग: थाना कैंपटी क्षेत्र के अंतर्गत नैनबाग के समीप एक सड़क हादसा हो गया, जहां एक पिकअप मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 6-7 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही नैनबाग पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए खाई में गिरे वाहन से दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में दोनों यात्रियों को केवल हल्की चोटें आईं। 

पुलिस द्वारा उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद दोनों की स्थिति सामान्य  बताई जा रही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->