घिमतोली-कोटखाल मार्ग पर स्कूटी हादसा, दो लोग घायल; राहत-बचाव अभियान जारी।

घिमतोली-कोटखाल मार्ग पर स्कूटी हादसा, दो लोग घायल; राहत-बचाव अभियान जारी।
खबर शेयर करें:

घिमतोली-कोटखाल मार्ग पर स्कूटी हादसा, दो लोग घायल; राहत-बचाव अभियान जारी।


रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के घिमतोली-कोटखाल मार्ग पर शनिवार को एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना अपराह्न 1:58 बजे आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा 108 एंबुलेंस को रवाना किया गया।

बचाव दल द्वारा घायलों को सुरक्षित निकालने और उपचार उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी है। फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->