गंगा में लापता युवक की तलाश जारी, SDRF को सर्च अभियान के दौरान मिला अज्ञात महिला का शव।

खबर शेयर करें:

गंगा में लापता युवक की तलाश जारी, SDRF को सर्च अभियान के दौरान मिला अज्ञात महिला का शव।


ऋषिकेश/कौड़ियाला, 07 जून 2026। कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज धारा में बहकर लापता हुए गाजियाबाद निवासी युवक की तलाश में SDRF का सर्च अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान खोजबीन के बीच SDRF टीम को नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसे बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आशीष जैन (43 वर्ष), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) शनिवार को कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए थे। उनकी तलाश में SDRF द्वारा व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है।

रविवार सुबह SDRF की डीप डाइविंग टीम ढालवाला ने घटनास्थल और नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने राफ्ट, डीप डाइविंग उपकरणों तथा अन्य आधुनिक संसाधनों की मदद से संभावित बहाव क्षेत्र में लगातार खोजबीन की। इसके साथ ही नदी किनारों और संवेदनशील स्थानों पर भी गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को कौड़ियाला क्षेत्र में नदी के भीतर एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला और सुरक्षित रूप से ब्यासी रोड हेड तक पहुंचाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

फिलहाल SDRF की टीम लापता आशीष जैन की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है। प्रशासन और परिजन युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद में खोज अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->