8 लाख की 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

8 लाख की 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

8 लाख की 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।



देहरादून। उत्तराखंड में नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत दून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। 

पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने अभियुक्त के पास से करीब 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद की गई इस शराब की बाजार में कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा 407 गाड़ी को भी मौके पर सीज कर दिया है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->