100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 3 महिलाएं और मासूम घायल।

100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 3 महिलाएं और मासूम घायल।
खबर शेयर करें:

100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 3 महिलाएं और मासूम घायल।

पहाड़ों की रानी मसूरी में बड़ा हादसा।



मसूरी:पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। मसूरी के बड़ा मोड़-बाला हिसार मार्ग पर पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन महिलाएं और एक 5 वर्षीय बच्चा सवार था, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस के समय पर पहुंचे रेस्क्यू दल के कारण सभी की जान बच गई।

मसूरी पुलिस के एसएसआई सत्येंद्र भाटी ने बताया कि देहरादून और असम से आए ये पर्यटक मसूरी घूमने निकले थे। हादसे से कुछ ही दूरी पहले सभी ने सड़क किनारे गाड़ी रोककर फोटो खिंचवाई थी। इसके बाद जैसे ही महिला चालक ने खड़ी चढ़ाई पर कार को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पीछे की ओर लुढ़कते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

खाई में कार गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे और दुर्गम खाई के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को खाई से बाहर निकालकर तत्काल मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत ने बताया कि चारों घायलों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। घायलों की पहचान:प्रियांजली रावत (26 वर्ष) – निवासी: भानियावाला, देहरादून ,लक्की देवी (25 वर्ष) – निवासी: डिब्रूगढ़, असम,आकांक्षा नौटियाल (23 वर्ष) – निवासी: शिमला बाईपास, देहरादून,रोनित रावत (5 वर्ष) – मासूम बच्चा।

पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->