चरस और स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार।
एक का आपराधिक इतिहास।
विकासनगर (देहरादून): विकासनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध चरस और स्मैक बरामद की है।
जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर पुलिस को यह दोहरी कामयाबी हाथ लगी।अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने पीएचसी कुंजा के पास चेकिंग के दौरान मारुफ उर्फ काला (29 वर्ष), निवासी कुंजा ग्रांट को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 212 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
दूसरी कार्रवाई आसन बैराज के पास ढालीपुर क्षेत्र में हुई। यहाँ पुलिस ने नफीस (30 वर्ष), निवासी बड़ा रामपुर (सहसपुर) को दबोचा। इसके कब्जे से 6.81 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मारुफ उर्फ काला का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।


