भूस्खलन की चपेट में आया वाहन, 2 की मौत, 3 घायल।

भूस्खलन की चपेट में आया वाहन, 2 की मौत, 3 घायल।
खबर शेयर करें:

भूस्खलन की चपेट में आया वाहन, 2 की मौत, 3 घायल। 

SDRF ने संभाला मोर्चा।



पिथौरागढ़। जनपद के धारचूला क्षेत्रांतर्गत दारमा मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ दर नामक स्थान के पास पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आने से एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही SDRF, स्थानीय पुलिस और GREF की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर हताहतों को निकाला।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (12 जून) को एक स्कॉर्पियो वाहन कुल 5 सवारियों को लेकर दारमा मार्ग से गुजर रहा था। तभी दर नामक स्थान के समीप पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हुआ और बड़े-बड़े बोल्डर सीधे वाहन पर आ गिरे। बोल्डरों की चपेट में आने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया। SDRF पोस्ट अस्कोट से  रेस्क्यू टीम तुरंत आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।SDRF टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय जिला पुलिस और GREF (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों मृतकों के शवों को भी क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल लिया गया था।

इसके बाद SDRF टीम ने जिला पुलिस और GREF के साथ मिलकर अत्यंत दुर्गम और ढलान वाले मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ाया। रेस्क्यू टीम ने बेहद सावधानी से दोनों शवों को गहरी ढलान से सुरक्षित रूप से मुख्य मार्ग (रोड हेड) तक पहुँचाया। इसके बाद शवों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन दुर्घटना के कारणों और हताहतों की शिनाख्त की कार्रवाई में जुटा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->