फोर्स अर्बेनिया और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवक घायल।

फोर्स अर्बेनिया और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवक घायल।
खबर शेयर करें:

फोर्स अर्बेनिया और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवक घायल।



कर्णप्रयाग। चमोली जिले के थाना कर्णप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत चौकी लगाँसू क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोनला पेट्रोल पंप से करीब एक किलोमीटर नंदप्रयाग की ओर एक फोर्स अर्बेनिया गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 15 जून 2026 को चमोली की ओर से आ रहे फोर्स अर्बेनिया वाहन (संख्या HR69F-0092) और बद्रीनाथ की ओर जा रही सीटी-100 बाइक (संख्या PB26G-4165) के बीच सीधी भिड़ंत हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक चालक बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। वह अचानक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आ गया, जिससे सामने से आ रही अर्बेनिया गाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।घायलों जशन (उम्र 17 वर्ष), पुत्र कुलवेंद्र सिंह, निवासी: खन्ना, जिला लुधियाना, पंजाब।हरमन (उम्र 20 वर्ष), पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी: नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा के रहने वाले हैं।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->