मूसलाधार बारिश से पुलियाएं टूटीं, मोटर मार्ग बंद।

मूसलाधार बारिश से पुलियाएं टूटीं, मोटर मार्ग बंद।
खबर शेयर करें:

मूसलाधार बारिश से पुलियाएं टूटीं, मोटर मार्ग बंद।

 रुद्रप्रयाग में आसमानी आफत।


रुद्रप्रयाग। जनपद के जखोली विकासखंड में बुधवार शाम को हुई भारी बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई है। तहसील जखोली के ग्राम सभा खलियाण और पुजार गांव में मूसलाधार बारिश के बाद राम मंदिर के पास स्थित खुदगर गदेरा (बरसाती नाला) अचानक उफान पर आ गया। नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण पुजार गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी 2 से 3 पुलियाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।


गदेरे के रौद्र रूप को देखकर स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा, पुजार गांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग पर भारी मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है और आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। नायब तहसीलदार जखोली ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आपदा की आशंका के तहत ग्रामीणों से गदेरों, संवेदनशील रास्तों और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->